How to Get Rid Fruit Fly

आपने अक्सर फलों और सब्जियों पर घुमती हुई मक्खियों को देखा ही होगा जो की बरसात के मौसम में ज्यादा ही दिखती है यह मक्खियाँ दिखती को छोटी-सी है लेकिन आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ने के लिए काफ़ी है। यदि इनका समाधान न किया जाए तो ये मक्खियाँ स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है जानते है की इन मक्खियों को कैसे ख़त्म करे (How to Get Rid Fruit Fly)


बरसात का मौसम चल रहा है सभी को पता है इस समय बिमारियों का खतरा ज्यादा होता है इसलिए जरुरी है की अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहा जाएँ। हमारा स्वास्थ्य अच्छे खानपान पर निर्भर करता है। यदि भोजन दूषित होगा तो आपका स्वास्थ्य गड़बड़ होने लगेगा। हमारे शरीर के लिए जरुरी कई तत्व हमें केवल सही फलों और सब्जियों के सेवन से ही मिल सकते है इसलिए इनका सेवन किया जाना जरुरी है परन्तु फलों और सब्जियों का भी स्वच्छ होना उतना ही जरुरी है।

आज हम बात करने वाले है आपके किचन में रखे फलों व सब्जियों पर मंडराती मक्खियों को दूर (How to Get Rid Fruit Fly) करने के तरीको के बारे में..

आपने अक्सर फलों और सब्जियों पर घुमती हुई मक्खियों को देखा ही होगा जो की बरसात के मौसम में ज्यादा ही दिखती है यह मक्खियाँ दिखती को छोटी-सी है लेकिन आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ने के लिए काफ़ी है। किचन में जगह-जगह उडती ये मक्खियाँ आपको भी पसंद नहीं आती होगीं और किचन ही नहीं घर में ऐसी कई जगहें हो सकती है जहाँ आपको ये दिख जाएंगी जैसे कूड़ेदान के पास, सॉस की बोतल के ढक्कन पर, बासी खाने के ऊपर etc..

Also Read – Monsoon Diseases and Preventions | बरसात में ऐसे रखे सेहत का ख्याल

यदि इनका समाधान न किया जाए तो ये मक्खियाँ स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है क्योंकि ये उड़ने वाली छोटी मक्खियाँ अपने साथ बैक्टीरिया भी लेकर उडती है जिसे वे फिर ताजा खाद्य पदार्थों पर बैठकर उसे ख़राब करती हैं। ये बैक्टीरिया (ई-कौलाई – जिसे व्यक्ति को दस्त, उल्टी और बुखार हो सकता है) उनके पैरों में मल व खाद पर बैठने से चिपक जाते है और यहीं मक्खियाँ जब ताजे फलों, सब्जियों और भोजन पर बैठती है तो उन्हें भी दूषित कर देती है।

हमें पता है की आप इनसे छुटकारा पाने की कोशिश भी करते होंगे लेकिन यह इतनी जिद्दी होती है की आप इन्हें बिना खास उपायों के बिना दूर नहीं कर सकते तो आज जानते है की इन छोटी-सी लेकिन आपको परेशान करके रख देने वाली इन मक्खियों को कैसे भगाएं।

तो आपको आज के इस आर्टिकल में सात ऐसे तरीके बताएं जा रहे है जो अब तक इन मक्खियों को दूर (How to Get Rid Fruit Fly) करने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहे है।

How to Get Rid Fruit Fly | Fruit Fly kaise dur kare

जांचे मक्खियों के आने का कारण (Fruit Fly Treatment)

पहली चीज जो आपको करने की ज़रूरत है वह यह पता लगाना है कि मक्खियाँ कहाँ से आ रही हैं। यदि वे किसी भी खुले खाद्य पदार्थ के आसपास घूम रही हैं, तो

  • भोजन को बाहर फेंक दें और उस जगह को साफ करें।
  • आप उस जगह को कीटाणुरहित करने के लिए किसी भी प्रकार के क्लीनर का उपयोग कर सकते हैं।
  • कुछ मामलों में उनके आने के कारण को ख़त्म करना काफ़ी हो सकता है इसलिए पहला उपाय आजमाकर देखिये।

किचन के सामान्य जगह की सफाई

एक बार जब आप देख लें की मक्खियों के आने का कारण क्या है उसके बाद किचन के सिंक की नाली की सफाई पर ध्यान दे यदि नाली में खाने की टुकड़े अटके हुए है और वो भरा हुआ है तो

  • उसे सफाई की जरुरत है क्योंकि ये मक्खियाँ गर्म किन्तु नम जगह पर अपने प्रजनन कार्य को पूर्ण करती है।
  • सिंक के नाली के अलावा कूड़ेदान की भी सफाई कर दें।
  • कूड़ेदान में अक्सर इनके छोटे अंडे दिखाई देते है अंडे ख़त्म तो मक्खियाँ का बढ़ना भी ख़त्म।
  • इस तरह कूड़ेदान को ब्लीच से साफ़ करके उसे पूरा सूखने दे उसके बाद ही उपयोग में लें।

सड़े हुए फलों का इस्तेमाल करे

यदि आप ऊपर बताये गए 2 तरीके आजमा चुके है लेकिन फायदा नहीं हो रहा है तो सड़े हुए फलों का इस्तेमाल करे। आप पढ़कर चौंक गए होंगे की इससे क्या होगा तो आगे पढ़े –

  • सड़े हुए फल या खुले भोजन को फेंकने के बजाय, इनको डिस्पोजेबल कंटेनर में रखें।
  • कंटेनर को प्लास्टिक रैप से ढक दें।
  • रैप में कुछ छेद करें, इसे वहां रखें जहां मक्खियों का जमावड़ा हो।
  • मक्खिययां इन छेद के जरिये कंटेनर में गिर जाएंगी लेकिन वे इससे बाहर नहीं निकल पाएगी
  • फिर आप उनका निपटान कर सकते हैं।
  • इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक कि सभी मक्खियां न निकल जाएं।

स्विमिंग पूल ट्रैप बनाएं (Fruit Fly Treatment)

इसके लिए आपको रेड वाइन की जरुरत होगी मक्खियों के लिए एक स्विमिंग पूल जाल बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करें। अब आप सोचेंगे की ये क्या कर रहे है तो ज्यादा सोचे नहीं और इसे आजमायें –

  • एक डिस्पोजेबल कंटेनर में कुछ रेड वाइन और डिश डिटर्जेंट डालें और हिलाएं।
  • कंटेनर को प्लास्टिक रैप से ढक दें।
  • प्लास्टिक रैप में छोटे-छोटे छेद करें।
  • ध्यान रखे की छेद मक्खियों के अंदर जाने जितने बड़े हो।
  • वाइन को मक्खियों को आकर्षित करने का कार्य करेगी।
  • वाइन और डिश डिटर्जेंट के संयोजन से फंसी हुई मक्खियों को उड़ना मुश्किल हो जाएगा और वे डूब जाएंगी।
  • आप इस प्रक्रिया को तब तक दोहरा सकते हैं जब तक कि आपको मक्खियाँ दिखाई देना बंद न हो जाए।

सिरके का घोल

आप सिरके की मदद से भी इन मक्खियों से निजात पा सकती है तो इसके लिए –

  • डिस्पोजेबल कंटेनर को पानी से भरें।
  • पानी में कुछ बड़े चम्मच सिरका और चीनी डालें व मिलाएँ।
  • घोल में डिश सोप की कुछ बूँदें डालें और मिलाएँ।
  • इस घोल के कंटेनर को वहां रखें जहाँ मक्खियाँ आती हो।
  • मक्खियाँ इस घोल से आकर्षित होगी और पानी को छूते ही वे इसमें डूब जाएंगी।
  • इस विधि को तब तक जारी रखें जब तक कि आपको मक्खियाँ दिखना बंद न हो जाए।

रेडीमेड ट्रैप का इस्तेमाल करे

यदि घर के नुस्खे आपके काम न आ रहे हो तो बाजार में जाए किसी हार्ड वेयर शॉप से एक स्टिकी फ्लाई ट्रैप खरीदें। ये ट्रैप आम मक्खियों व फलों की इन मक्खियों पर काम करता है जिसपर यदि ये चिपक जाएँ तो इनका छुटना मुमकिन नहीं हो पाता तो इसके लिए –

  • जहाँ मक्खियों का आतंक हो वंहा पर इस ट्रैप को रखे।
  • एक बार जब यह ट्रैप पूरी तरह से मक्खियों से भर जाए तो इसे हटा दे।
  • यदि आवश्यकता हो तो दूसरा नया ट्रैप का इस्तेमाल करे।

पेस्ट कण्ट्रोल का सहारा लें

पेस्ट कण्ट्रोल करवाना सबसे आखरी उपाय है इन मक्खियों को दूर करने का। पर यदि आप इन मक्खियों से ज्यादा ही परेशान है तो पेस्ट कण्ट्रोल जरुर करवाए। ये महंगा जरुर होता है लेकिन आमतौर पर एक प्रभावी तरीका है। इनसे छुटकारा पाने का अगर आपके घर पर पेस्ट कण्ट्रोल के बाद मक्खियों की वापसी होती है, तो कंपनी आपके घर पर फिर से मुफ्त या कम दर पर इस सर्विस को दे सकती है।

How to Stop Fruit Flies –

  • सुनिश्चित करें कि रसोई घर को साफ और सूखा रखें।
  • एक बार खोले जाने के बाद या फलों को काटने के बाद खुला न छोड़ें।
  • अपने कचरे को नियमित रूप से बाहर निकालें।
  • अपने कूड़ेदानों को कभी खुला न छोड़े और उसकी सफाई नियमित रूप से करे।

आपने जाना

How to Get Rid Fruit Fly में आज हमने जाना की कैसे घर में व किचन में होने वाली फ्रूट फ्लाई (जो की स्वास्थ्य को हानि पहुंचाती है) दूर किया जाए। उम्मीद करते है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा तो प्लीज इसे शेयर करे और यदि आपने हमारा (बरसात में कैसे रखें सेहत का ख्याल) वाली पोस्ट नहीं पढ़ी है तो उसे जरुर पढ़े ताकि आप इस बारिश के मौसम में होने वाली खतरनाक बिमारियों से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सके।


इसी तरह आप अपने पसंदीदा ब्लॉग को Instagram पर Follow, YouTube पर Subscribe, Facebook Page को Like और Telegram चैनल को Join भी कर सकते है।

Must Visit –

DISCLAIMER

हम अपने इस पोस्ट के जरिये केवल आप तक सही, आपके लिए सुरक्षित और विशेषज्ञों द्वारा जाँच किये हुए नुस्खे को व जानकारी देने का प्रयास कर रहे है लेकिन इसके बावजूद किसी home remedy, tips या hacks अजमाने व किसी fitness tips को follow or try करने से पहले आप अपने डॉक्टर से advice जरुर ले लेवे। किसी भी शिकायत या feedback देने के लिए नारिछबी के contact us में जाकर मेल करके आप हमसे संपर्क कर सकते है।