how to make mehandi at home

आज जानते है गुड़ की मेहंदी के बारे में.. पढ़कर आप जरुर सोचेंगी की गुड़ से मेहंदी कैसे? जी हाँ आप गुड़ से बहुत ही बढ़िया मेहंदी बना सकती है जिसे आप कोण में डालकर अपने पसंद की डिजाईन बना सकती है कैसे चलिए जानते है Gud ki Mehandi Kaise Banaye


शादियों का सीजन शुरू हो चूका है इसके साथ ही शुरू हो गया है कई रस्मों और रिवाजों का सिलसिला… महिलाऐं अब अपने मन पसंद वेडिंग लुक के हिसाब से खुद को रेडी करती है तरह-तरह के श्रृंगार करती है ताकि वो सुन्दर दिख सके। श्रृंगार की बात है और मेहंदी का नाम न लिया जाए ऐसा हो सकता है क्या? जमाना भले ही अपडेट हो रहा है जिसके साथ फैशन की दुनिया भी बदल रही है पर सजने धजने में मेहंदी की खुबसुरती को कोई अनदेखा नहीं कर सकता। वैसे सिर्फ शादी सीजन ही नहीं त्यौहारों में भी मेहंदी लगाने की परम्परा है जिसका वैज्ञानिक और धार्मिक फायदा भी बताया जाता है इसलिए मेहंदी को 16 श्रृंगारों में से एक का दर्जा दिया गया है।

इसे पढ़े – Ways to Look Slimmer in a Dress | कैसी हो ड्रेस जिससे आप दिखें स्लिम

कोई इसे धार्मिक महत्त्व के चलते लगाता है तो कोई अपने हाथों को सुन्दर दिखाने के लिए.. खैर महिलाओं को वैसे भी मेहंदी लगाने के बहाने चाहिए ही होते है पर सभी महिलाओं को मेहंदी से जुडी कुछ बातें बेहद परेशान करती है जैसे की यदि मेहंदी लगाईं है तो इसका रंग अच्छा आना चाहिए जिसके लिए महिलाएं घंटों तक मेहंदी के सूखने का और रचने का इन्तेजार करती है जो की बहुत बोरिंग लगता है वहीँ यदि ये ज्यादा ही काली रच जाएँ तो भी दिक्कत… कुछ लोगों को ज्यादा काली मेहंदी पसंद नहीं आती क्योकिं जब मेहंदी कुछ दिन के बाद हटती है तो हाथों को बदसूरत बना देती है।

पर सोचिये की कितना अच्छा हो की 15-20 मिनट में मेहंदी रच जाए वो भी बिना किसी केमिकल मेहंदी के इस्तेमाल के.. जिससे आपके हाथ की मेहंदी लाल और मेहरून रचे व ये लम्बे समय तक हाथों पर टिके रहे और ये छूटते समय भी कोई परेशानी न दे। चौक गए न तो चलिए आज जानते है ऐसी ही मेहंदी बनाने के तरीके के बारे में जो की बहुत ही पुराना और सबसे सही तरीका है जिससे आपकी मेहंदी बहुत ही सुन्दर रचेगी। बिल्कुल वैसी जैसी आप चाहते है तो आज जानते है गुड़ की मेहंदी (Gud ki Mehandi) के बारे में.. पढ़कर आप जरुर सोचेंगी की गुड़ से मेहंदी कैसे? जी हाँ आप गुड़ से बहुत ही बढ़िया मेहंदी बना सकती है जिसे आप कोण में डालकर अपने पसंद की डिजाईन बना सकती है। कैसे चलिए जानते है –

गुड़ की मेहंदी बनाने के लिए जरुरी चीजें (Gud ki Mehandi Ingredient)

गुड़ की कतरन – 100 ग्राम

सूखी मेहंदी – 2 चम्मच

कुमकुम/रोली – 1 चम्मच

लौंग – 30 ग्राम

टिन का डिब्बा – 1 पुराना

शक्कर (चीनी) – 50 ग्राम

कटोरी/गिलास – 1 गहरे तले का

दिया – 1

आटा – गुंथा हुआ

गुड़ की मेहंदी बनाने का तरीका | Gud ki Mehandi Kaise Banaye | (How to Make Jaggery Mehandi at Home)

  • गुड़ की नेचुरल और बिना केमिकल की मेहंदी बनाने के लिए गुड़ की बारीक़ कतरन ले।
  • उसे टिन की डिब्बे में भर दे (गुड़ की मात्रा से दुगुना-तिगुना साइज़ का टिन का डिब्बा ही लें)
  • अब टिन में थोड़ी सी जगह बनाकर एक मिट्टी का दिया बीच में रख दें।
  • अब इसके साइड से शक्कर को डालें लौंग को भी डाल दें।
  • इसके बाद एक गहरे तले का गिलास या फिर कटोरी को इस दिए पर रख दें।
  • गिलास या कटोरी रखने से पहले आटें की लोई को मिटटी के दिए पर जरुर लगाये।
  • इससे बर्तन अपने जगह से हिलेगा नहीं और मेहंदी ज्यादा इक्कट्ठा होगी।
  • याद रखे बर्तन टिन की ऊंचाई से कम होना चाहिए।
  • बर्तन रखने के बाद अब इसके ऊपर एक प्लेट रख दे और इसमें पानी भर दें।
  • टिन के डिब्बे व इस बर्तन के बीच से भाप बाहर न जाए इसके लिए इसे आटें की लोई से सील कर दे।
  • इससे मेहंदी गाढ़ी और ज्यादा बनेगी गुड़ की मेहंदी बनकर गिलास/कटोरी में इक्कट्ठा हो जाएगी।

तो इस तरह से आपकी नेचुरल मेहंदी बनकर तैयार हो जाएगी बस इसमें कुमकुम की बताई गई मात्रा मिलाएं और इसका इस्तेमाल करे। यदि आप इसे कोण में भरना चाहते और ये बहुत ही जायदा पतली है तो इसके लिए आप इसमें मैदा मिलाये और इससे कोण में भरकर इसका इस्तेमाल करे। यदि मैदा न होता तो आप इसे थोड़ा और गैस पर पका सकती है या फिर आप इसमें थोड़ा सा मेहंदी पाउडर मिला सकती है। यह मेहंदी न सिर्फ सुन्दर रचेगी बल्कि ये हाथों को मुलायम भी रखती है। इस लिहाज से ये हाथों के लिए भी फायदेमंद है।

आपने जाना (Conclusion of This Article)

आज हमने जाना की गुड़ से नेचुरल मेहंदी (Gud ki Mehandi) कैसे बनाई जाती है जिसमें को हानिकारक केमिकल नहीं होते तो आज हमने इसको बनाने का सबसे सही तरीका जाना है जिससे की मेहंदी बढ़िया बने और इसका रंग भी अच्छा चढ़े।


इसी तरह आप अपने पसंदीदा ब्लॉग को Instagram पर Follow, YouTube पर Subscribe, Facebook Page को Like और Telegram चैनल को Join भी कर सकते है।

Must Visit –

DISCLAIMER

हम अपने इस पोस्ट के जरिये केवल आप तक सही, आपके लिए सुरक्षित और विशेषज्ञों द्वारा जाँच किये हुए नुस्खे को व जानकारी देने का प्रयास कर रहे है लेकिन इसके बावजूद किसी home remedy, tips या hacks अजमाने व किसी fitness tips को follow or try करने से पहले आप अपने डॉक्टर से advice जरुर ले लेवे। किसी भी शिकायत या feedback देने के लिए नारिछबी के contact us में जाकर मेल करके आप हमसे संपर्क कर सकते है।