eyebrows tips and tricks

आजकल हर किसी की लाइफ बहुत बिजी हो गयी है, और ऐसे में हम अपने स्किन और फेस का ख्याल नहीं रख पाते है। जिससे की हमारे फेस का ग्लो भी कम हो जाता है। फेस का सबसे जरुरी पार्ट आईब्रोज (Eyebrows Tips) का ही होता है जो हमारी ब्यूटीफुल आँखों को भी नया लुक देता है लेकिन हमारी जरा की गलती हमारे अच्छे- खासे फेस को बिगाड़ देती है, आपकी आई-ब्रोज आपके फेसकट के अकोर्डिंग ही होना चाहिए इसलिए आईब्रोज बनवाते वक़्त हमें बहुत सी बातो का ध्यान रखना चाहिए।  

जानते है आपके फेसकट के हिसाब से आप पर कौनसी आई-ब्रो (Eyebrows Tips) सूट करेगी –  

लम्बे फेसकट के लिए – 

  • लम्बे फेसकट वाली महिलाओं और लड़कियों को अपनी आईब्रोज की लम्बाई कभी भी कम नहीं करवानी चाहिए।
  • इसके साथ ही उनका उभार आइबोन के करीब होना चाहिए।
  • ऐसा करने से फेस की जो लम्बाई है वह कम दिखती है।
  • ऐसे फेस पर सीधी, बादाम के साइज़ की और अंडाकार शेप अच्छी लगती है।  

गोल फेसकट के लिए – 

  • गोल फेसकट वाली महिलाओं के फेस पर आईब्रोज का उभार आइबोन से थोडा उपर होना चाहिए।
  • ऐसा करने से चेहरा भराभरा नहीं लगेगा और फेस की ऐसी बनावट पर धनुषाकार आईब्रोज ज्यादा जचती है।

Also Read – Home Remedy for Black lips | होठों के कालेपन को हमेशा के लिए करे दूर

एग शेप फेस वाले –

  • एग शेप वाले फेस की बनावट हर लिहाज से बेस्ट मानी जाती है।
  • ऐसे फेस पर हर तरह  की आईब्रोज शेप, हेयर कट और मेकअप अच्छा लगता है।
  • बात अगर आईब्रोज शेप की है, तो अंडाकार शेप आईब्रोज इस फेस पर ज्यादा आकर्षक लगेगी।  

चोकोर फेस वाले – 

  • जिन महिलाओं के फेस का शेप चोकोर होता है, उन्हें अपनी आइब्रोज राउंड या धनुषाकार शेप में बनवानी चाहिए।
  • यह शेप उन्हें सॉफ्ट लुक देगा।  

छोटे फेस वाली महिलाओं के लिए – 

  • जिन महिलाओं का फेस काफी छोटा होता है, उन महिलाओं को दोनों आईब्रोज के बीच में सामान्य से ज्यादा दूरी करवानी चाहिए।
  • अगर आपकी नाक लम्बी है तो आईब्रोज को आइबोन से ज्यादा उपर नहीं बनवाना चाहिए।
  • वरना आपकी बड़ी – बड़ी आँखे भी छोटी दिखने लगेगी।
  • अगर आपकी आँखे बड़ी है तो पतली आईब्रोज बनवाइए और अगर आँखे छोटी हो तो आईब्रोज मोटी और लम्बी बनवाइए।  
www.naarichhabi.com

इसी तरह आप अपने पसंदीदा ब्लॉग को Instagram पर Follow, YouTube पर Subscribe, Facebook Page को Like और Telegram चैनल को Join भी कर सकते है।

Must Visit –

DISCLAIMER

हम अपने इस पोस्ट के जरिये केवल आप तक सही, आपके लिए सुरक्षित और विशेषज्ञों द्वारा जाँच किये हुए नुस्खे को व जानकारी देने का प्रयास कर रहे है लेकिन इसके बावजूद किसी home remedy, tips या hacks अजमाने व किसी fitness tips को follow or try करने से पहले आप अपने डॉक्टर से advice जरुर ले लेवे। किसी भी शिकायत या feedback देने के लिए नारिछबी के contact us में जाकर मेल करके आप हमसे संपर्क कर सकते है।