healthy lifestyle tips for women in hindi

आज के आर्टिकल (Best Health Tips in Hindi) में जानते है की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने (Women Health Tips) व अपने शरीर को फिट (Body Fitness Tips for Female) रखने के लिए किन बातों पर गौर करना चाहिए व उन्हें किस तरह की स्वास्थ्य जीवनशैली (Healthy Lifestyle Tips) अपनानी चाहिए


आज के टाइम में महिलाएं ऑफिस काम के साथ घर के काम को भी अच्छी तरह से बैलेंस करना जानती है। ऑफिस काम के साथ घर के काम को बैलेंस करने की भागदौड़ में औरतें अक्सर अपनी Body Health को नजरंदाज करने की गलती करती है जिसका भुगतान उन्हें बाद में करना पढता है जिससे नतीजा निकलता है की एक दिन उन्हें कोई बड़ी और गंभीर बीमारी का सामना करना पढ़ जाता है।

महिलाएं अपने खूबसूरती को लेकर तो काफ़ी सजग रहती है जैसे – अपने बालों की देखभाल के उपाय करना, अपने चेहरे की अच्छे से देखरेख करना और वजन को कण्ट्रोल में रखना तो कोई महिलाओं से सीखे। वे हर एक मसक्कत करती है अपनी सुन्दरता को बनाये रखने के लिए पर क्या आपको पता है आपके शरीर के अन्दर की हेल्थ ठीक होना आपके चेहरे की खूबसूरती को बिना किसी मेहनत के बढ़ाने का काम करती है

इसलिए निचे आपको 7 ऐसे हेल्थ टिप्स (Health Tips for Women) बताई जा रही है जिन्हें यदि आप ध्यान में रखती है तो आपकी नेचुरल ब्यूटी अपने आप बढ़ने लगेगी।

तो चलिए शुरुआत करते है –

Contents hide
1 Best Health Tips in Hindi

Best Health Tips in Hindi

यदि आप सिर्फ इन बातों को ही फॉलो करने का तय कर लें तो आप एक स्वस्थ तन-मन को पा सकती है क्योंकि आप कभी इन बातों की तरफ ध्यान देती ही नहीं है जो की आपके शरीर को धीरे-धीरे खोखला कर रहे होते है तो चलिए जानते है 7 ways to take care of your body

1. Bone Health in Hindi (हड्डियों की सेहत पर दे ध्यान)

महिलाओं की अक्सर कमर और घुटनों में दर्द बना रहता है साथ ही हड्डियों में से आवाज भी आती है जिसे महिलाएं इग्नोर कर देती है। हड्डियों के स्वास्थ्य की इस तरह से अनदेखी करना आगे चलकर आपके कमर को झुकी हुई बना देती है। इस तरह की हड्डियों के कमजोर पढ़ जाने से उनका टूटने का या ऑस्टिस्योअर्थराइटिस होने का डर रहता है जैसे-जैसे उम्र बढती है हड्डियों की डेंसिटी कमजोर होने लगती है। रीढ़ की निचे के भाग में दर्द होना हड्डियों के रोग का शुरूआती लक्षण हो सकता है जिन महिलाओं की आयु 30 के करीब है उन्हें हड्डियों की हेल्थ का खास ध्यान रखना चाहिए। (Best Health Tips in Hindi)

Causes (कारण)-

  • बार-बार गर्भ धारण करना।
  • विटामिन-डी की कमी होना।
  • मेनोपॉज का होना।

Bone health tips (इन बातों पर दे ध्यान)

  • विटामिन-डी के लिए सूरज की रौशनी में बैठे।
  • दूध और दूध के अन्य पदार्थों का सेवन करें।
  • कड़ी पत्ते, सोयाबीन और अलसी के बीजों का सेवन करें। (महिलाएं अच्छी हेल्थ के लिए रोजाना ले यह फ़ूड)
  • नियमित रूप से हल्का व्यायाम करे।
  • डॉक्टर की सलाह से आप सप्लीमेंट्स भी लें सकती है।

2. Dental Health in Hindi (दातों की करे बेहतर देखभाल) –

महिलाएं अपने सुन्दर होठो की तो देखरेख करती है पर दातों और मसूढ़ों की तरफ ध्यान नहीं देती है। सिर्फ सुबह उठकर ब्रश कर लेना ही काफी नहीं है बल्कि आपको रात को सोने से पहले भी ब्रश करना चाहिए। इससे आपको पायरिया, दांत दर्द से तो राहत मिलेगी ही साथ ही मुहं से आने वाली दुर्गन्ध से भी छुटकारा मिलेगा। आप को यदि कुछ खट्टा या मीठा ठंडा खाने पर अचानक से सेंसिटिविटी महसूस होती है तो आपको इसी वक्त अपनी दांतों की केयर में लग जाना चाहिए।

Also Read – Tips for Healthy Teeth and Gums | पाइए चमकीले और मजबूत दांत इस तरह से !

Causes (कारण)-

  • ज्यादा मीठा, खट्टे का सेवन करना।
  • दांतों की ठीक से सफाई न करना।
  • रात को ब्रश न करना।
  • खाने के बाद खुल्ला न करना।
  • विटामिन सी, कैल्शियम की कमी होना ।

Dental health tips (इन बातों पर दे ध्यान)

  • खाना खाने के बाद कुल्ला करे।
  • जूस पीने के लिए स्ट्रॉ का इस्तेमाल करे।
  • कैल्शियम व विटामिन-सी का सेवन करे।
  • दांतों को हमेशा साफ़ रखे।
  • मसूढ़ों को हेल्थी रखने के लिए विटामिन-सी का सेवन करें।
  • जीभ पर सफेदी को जमने न दे। यह दांतों को नुकसान पहुंचाती है और बदबू का कारण भी बनती है।

3. Gastric Health (गैस्ट्रिक हेल्थ पर दे ध्यान)

आयुर्वेद कहता है की हर बीमारी की शुरुआत हमारें पेट से होती है हमारा पाचन हमारे बढ़िया स्वास्थ्य के लिए जरुरी है। पेट में होने वाली दिक्कते जैसे एसिडिटी, गैस, अपच, खट्टे डकार, कब्ज का बना रहना आपके पुरे शरीर को बीमार करके रखने के लिए काफ़ी है। पेट में बनने वाला अतिरिक्त एसिड व गैस पुरे शरीर की ऑर्गन के काम को डिस्टर्ब करता है जिसका असर आपकी हेल्थ पर दिखने लगता है। (Best Health Tips in Hindi)

Causes (कारण)-

  • अधिक तला भुना खाने का सेवन करना।
  • ज्यादा तीखे भोजन का सेवन।
  • अधिक समय तक भूखे रहना।
  • एक साथ बहुत सारा खाना खा लेना।
  • ज्यादा सोचना या स्ट्रेस लेना।

Gastric Health Tips (इन बातों पर दे ध्यान)

  • व्रत के दिन भूखे रहने की बजाय फलों का सेवन करे।
  • व्रत खोलने के समय एक साथ बहुत सारा खाना न खाएं।
  • भोजन में सलाद का सेवन अवश्य करे।
  • समय पर भोजन करे और थोड़ी देर टहले।
  • दहीं व फर्मेंट करे हुए चीजों जैसे खमण, इडली का सेवन करे।
  • स्ट्रेस लेने से बचे व नियमित प्राणायाम करे।

4. Harmons Health (हार्मोन्स की हेल्थ समझना भी है जरुरी)

हम सभी के शरीर में कुछ विशेष हार्मोन्स होते है जो की विभिन्न गतिविधियों के लिए व्यक्ति को प्रेरित करते है। हार्मोन्स के असंतुलन होने से व्यक्ति में कई बदलाव महसूस किये जाते है। महिलाओं में भी मासिक चक्र के कारण हार्मोन्स में बदलाव होते है जिससे उहे मासिक धर्म में मूड स्विंग्स होते है। वहीँ इन्सुलिन व थायरॉइड हार्मोन्स का यदि बैलेंस बिगड़ता है तो महिलाएं डायबिटीज व मोटापे का शिकार होने लगती है। इसी तरह अन्य हार्मोन्स के बिगड़ने से इनफर्टिलिटी व पीसीओएस समस्याएं हो सकती है।

Causes (कारण)-

  • सही खान-पान का न होना।
  • ज्यादा टेंशन लेना।
  • अनियमित दिनचर्या का होना।

Harmons Health tips (इन बातों पर दे ध्यान)

  • कम वसा, संतुलित भोजन का सेवन करे।
  • व्यायाम व टहलने की आदत डालें।
  • सोने से दो घंटे पहले ही डिनर कर लें।
  • जंक फ़ूड व स्ट्रीट फ़ूड का सेवन न करे।
  • पर्याप्त नींद लें व रोजाना एक्सरसाइज करे।

5. Menstrual Health (मासिक चक्र पर दे विशेष ध्यान)

माहवारी को महिलाओं के सिवा कोई और नहीं समझ सकता है पर क्या आपको पता है आपकी हेल्थ पर माहवारी के समय की गई लापरवाही भी असर डालती है जिससे आपको बाद में कई दिक्कत का सामना करना पढता है जैसे इन्फेक्शन, खुजली, माहवारी सम्बंधित समस्याएं (दर्द, ऐंठन, ब्लीडिंग ठीक से न जाना) आदि। देखा जाए तो अधिकांश महिलाओं के मन में माहवारी के लिए कई सवाल होते है लेकिन उनका हल नहीं होता इसलिए जरुरी है की आप किसी डॉक्टर से सलाह भी लें। (Best Health Tips in Hindi)

Causes (कारण)-

  • सेनिटरी नेपकिन का इस्तेमाल न करना।
  • गंदे कपड़ों का इस्तेमाल करना।
  • खानपान का ध्यान न रखना।

Menstrual Health Tips (इन बातों पर दे ध्यान)

  • फलों व हरी सब्जियों का सेवन करे।
  • इस समय पानी का सेवन थोड़ा ज्यादा करे।
  • फाइबर वाले भोजन को अपने खाने में शामिल करे।
  • सफाई का ध्यान रखे, सेनिटरी नेपकिन को समय-समय पर बदले।
  • कोई तकलीफ होने पर डॉक्टर से परामर्श करे।

6. Blood Health (ब्लड का हेल्दी होना है बेहद जरुरी)

सुनने पर थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन ब्लड की हेल्थ सही होना आपके शरीर के स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए बेहद जरुरी है। हमारे शरीर के सभी ऑर्गन को कार्य करने के लिए ब्लड की ज़रूरत होती है जिसे रात दिन हमारा हार्ट पंप करता है और पुरे शरीर में सप्लाई करता है लेकिन आपके ब्लड में ख़राब पदार्थों की मात्रा ज्यादा हो जाए तो यह आपके शरीर को बीमार करने लगता है जैसे यदि शक्कर की मात्रा खून में बढ़ जाए व इन्सुलिन का कार्य बंद हो जाए तो व्यक्ति को डायबिटीज हो जाती है इसलिए यदि आपको अपनी हेल्थ की चिंता है तो अपने ब्लड हेल्थ की चिंता भी आपको करना जरुरी है।

Causes (कारण)-

  • जंक फ़ूड का सेवन करना।
  • अनियमित जीवनशैली का होना।
  • उचित खान-पान का न होना।

Blood Health Tips (इन बातों पर दे ध्यान)

  • अपने दिनचर्या को व्यवस्थित करिए।
  • योग और प्राणायाम को करिए।
  • उचित व संतुलित भोजन लीजिये।
  • सही मात्रा में पानी पीजिये।
  • खून बढ़ाने वाले व शोधन करने वाले फलों का सेवन करे।

7. Mental Health (मानसिक स्वास्थ्य को न करे नजरंदाज)

हमारे मानसिक स्वास्थ्य का असर हमारे शरीर पर सीधे तौर पर होता है। मानसिक स्वास्थ्य का ख़राब होना कई दिक्कतों को लेकर आता है। किसी भी व्यक्ति की मानसिक स्वास्थ्य को देखकर ही अंदाजा लगाया जाता है की वह किसी काम को करने में आने वाले तनाव को कैसे संभाल सकेगा। यही बात महिलाओं के जीवन पर भी लागू होती है। भले ही आप गृहणी है लेकिन यदि आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगी तो आप अपने घर को अच्छे से नहीं संभाल पाएंगी। कई महिलाएं अपने मन की चिडचिडाहट को नहीं समझ पाती जो की एक मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने के शुरूआती लक्षण है।

Causes (कारण)-

  • देर रात तक जागना।
  • मोबाइल का ज्यादा उपयोग करना।
  • फिजिकल एक्टिविटी का न होना।
  • देर रात को भोजन करना।
  • संतुलित आहार का न होना।

Also Read – 5 foods avoid at night for sleep well | रात्रि में न करे इन चीजों का सेवन

Mental Health Tips (इन बातों पर दे ध्यान) –

  • रात में जल्दी सोने व सुबह जल्दी उठने की आदत बनाये।
  • मोबाइल का उपयोग जरुरत के अनुसार ही करे।
  • योग, ध्यान, प्राणायाम व कोई खेल खेलें। (ध्यान करने के है बड़े गजब के फायदे, जरुर पढ़े)
  • रात का भोजन हल्का व साधारण लें तला-भुना न खाएं।
  • भोजन में दूध के बने पदार्थ, फलों व सब्जियों को शामिल करे।

(Conclusion of This Article) आपने जाना –

Best Health Tips in Hindi में आपने जाना की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की किन बातों पर गौर करना चाहिए। वैसे तो पुरे तन मन का ध्यान रखना जरुरी है लेकिन कुछ विशेष समस्याओं की तरफ समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह काफ़ी बड़े रूप में समाने आती है इसलिए ऊपर बताये गई बातों को फॉलो करे। उम्मीद करते है आपको आज का यह आर्टिकल पसंद आया होगा तो प्लीज इसे अपनी महिला मित्रों के साथ शेयर अवश्य करे ताकि वे भी अपनी सेहत के प्रति सजग हो सके।


इसी तरह आप अपने पसंदीदा ब्लॉग को Instagram पर Follow, YouTube पर Subscribe, Facebook Page को Like और Telegram चैनल को Join भी कर सकते है।

Must Visit –

DISCLAIMER

हम अपने इस पोस्ट के जरिये केवल आप तक सही, आपके लिए सुरक्षित और विशेषज्ञों द्वारा जाँच किये हुए नुस्खे को व जानकारी देने का प्रयास कर रहे है लेकिन इसके बावजूद किसी home remedy, tips या hacks अजमाने व किसी fitness tips को follow or try करने से पहले आप अपने डॉक्टर से advice जरुर ले लेवे। किसी भी शिकायत या feedback देने के लिए नारिछबी के contact us में जाकर मेल करके आप हमसे संपर्क कर सकते है।